बेहद सकरी गली थी, लड़का किनारे हट गया । सामने लड़कियां
झुण्ड में थीं, पीछे चल रही लड़की की कद काठी रंगत को नापने तोलने से पहले ही, उनकी
निगाहें मिली, परम आह्लाद, अनिवर्चनीय आनंद का समय, ब्रह्माण्ड ठहर गया हो जैसे । झुण्ड से आवाज उठी, चलो भी, तिलस्म टूटा...फिर प्रेम या कि ईश्वर, जो भी था, वहां
नहीं रहा ।
तू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
तू लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 25 अगस्त 2017
मंगलवार, 25 जनवरी 2011
तू ही तू : तेरा ज़लवा दोनों जहां में है तेरा नूर कौनोमकां में है !
वो जानती हैं कि उनके पसंदीदा सीरियल्स मुझे पसंद नहीं ! उनकी कोशिश ये कि अगर ऐसे वक़्त में , मैं घर में होऊं तो स्टडी में बना रहूं ! नतीज़ा ये कि फायदे में हम दोनों...वो सुकून से सीरियल्स देख पाती हैं और मैं ब्लागिंग का शौक पूरा कर डालता हूं ! एक अलिखित सा करार हमारी परसोना के अलग रंगों में निबाह कर गुज़रता है ! अमूमन स्टडी तक टी.वी. की आवाज़ बहुत ही मद्धम सी आती है गोया मैं कोई अहम काम कर रहा होऊं और ज़रा से शोर से मेरा तप भंग हो जाने वाला है ! पिछले दो दिनों से एक धुन बार बार मुझे अपनी ओर खींच रही है, मैं बीबी को आवाज़ देता हूं सुन कर बताओ क्या है ये ? वो कहती है स्टार टी.वी. का एंथम बज रहा है ! मेरा ध्यान अब उधर ही है...दोबारा बजे तो मुझे बुलाना ! बेहद मानीखेज, शब्द शब्द आह्लाद भरता हुआ...तू ही तू...स्त्री गौरव को सलाम करता हुआ ये गीत, किसने गाया ? पता नहीं ?... कम्पोजर कौन ? मालूम नहीं ?...लिखा किसने ? क्या पता ?...मैं बस उसे सुनता हूं ! एक अलौकिक आनंद...अदभुत अहसास...पत्नी और पुत्री सामने हैं और दूर कहीं बैठी मां भी !
पहली बार किसी टी.वी. चैनल के लिए साफ्ट से ख्याल लिए सोचता हूं कि शिष्टाचार के तकाजों के इतर 'आप' से दूर' तू' भी अनिवर्चनीय आनंद का कारण हो सकता है ! शायद 'तू' शब्द के विविध व्यापक प्रयोग पे इससे पहले कभी विचार नहीं किया मैंने ! कबीर कब के कह गुजरे 'तू बाह्मण मैं काशी का जुलाहा'...'जो तू तुरक तुरक्क्नी जाया'...पर मैंने 'तू' को छोड़ कर सबका नोटिस लिया ! इतना ही नहीं...बिहारी की राधा भी कमोबेश इसी ट्रीटमेंट से गुजरीं...'तू मोहन के उर बसी, है उरबसी समान' ! सामाजिक / धार्मिक / जातिगत पाखंड में लिप्त इंसानों से लेकर कृष्ण प्रिया भी 'तू' से संबोधित ! पता नहीं क्यों ये लगता रहा कि उस ज़माने के रिश्तों में 'आप' का चलन / दस्तूर ना रहा होगा ? तू तड़ाक के ज़माने की पैदावार हम 'तू' को बोलचाल के गंवारु अर्थ में जीते रहे !
अभी कुछ ही रोज पहले ही कहीं पढ़ रहा था कि पोलीनेशियाई द्वीपों के वासी अपनी प्रार्थनाओं में जिस ईश्वर को पूजते हैं , उसका नाम ही 'तू' है ! वहां वार्षिक उत्सव की सुबह पुजारी वृक्षों में फलों की अच्छी उपज के लिए देवता का आह्वान करता है और उसे उत्सव में आमंत्रित करते हुए कहता है कि ...' देखो, यह है घोषणा...एक घोषणा , बहुत कुछ करने के लिए ! 'तू' के आह्वान के लिए ! बाहरी आकाश का 'तू', जन भक्षक 'तू' ! 'तू' जो जमीन के ऊपर तैरता है' ! सच कहूं तो भाषाई लिहाज़ से इस 'तू' को हमारी मातृभाषा के 'तू' से कोई लेना देना नहीं है पर उच्चारण की समानता और ईश्वर के लिए उसका अनुप्रयोग अनायास ही आकर्षित करता है ! एक अरसा गुज़रा जो सुना था कि 'तेरा जलवा दोनों जहां में है, तेरा नूर कौनोंमकां में है, यहां तू ही तू वहां तू ही तू , तेरी शान जल्लेजलालहू !
फिर नुसरत साहब को सुना, कभी यहां तुम्हें ढूंढा, कभी वहां पहुंचा, तुम्हारी दीद की खातिर, कहां कहां पहुंचा, यही नहीं अभी हाल की ही किसी फिल्म में राहत फ़तेह अली खान साहब गा गये...'तू ना जाने आस पास है खुदा' ! यहां तू का इस्तेमाल खुदा के लिए और वहां...'तू ही तू सतरंगी रे' एक खूबसूरत सी नायिका के लिए ! 'तू' एक आवारागर्द तबियत सा शब्द सामाजिक कुरूपताओं पे प्रहार करते वक़्त, कबीर को रास आया और उसने बिहारी के श्रृंगार में भी जान डाल दी ! आप की खाप से बाहर, विजातीय सा शब्द 'तू' खुदा के लिए और फिर आधी दुनिया के गौरव गान के तौर पर स्टार टी.वी. के एंथम बतौर बजता हुआ, कहीं भी खटकता नहीं ! ख्याल ये कि तू तड़ाक की रफ टफ कम्पोजीशन के अलावा उसे मुहब्बत की नर्मख्याल बंदिशों और अर्ज़-ओ-बंदगी की बहर में सहज ही शामिल देखना...अच्छा लगता है !
सदस्यता लें
संदेश (Atom)